Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की


ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, प्रेम, धन, सुंदरता और सुख-सुविधाओं से जुड़ा ग्रह माना गया है। वहीं कुंडली में शुक्र की स्थिति को रिश्तों, भौतिक सुखों और आर्थिक संबंध से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन और चाल में होने वाले बदलाव को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज यानी की 03 अक्तूबर 2026 से शुक्र तुला राशि में वक्री हो रहे हैं। शुक्र की इस वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। ऐसे में शुक्र की वक्री चाल से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और प्रगति के मौके मिलेंगे। तो आइए जानते हैं वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।

इतने दिनों तक व्रकी रहेंगे शुक्र

ज्योतिष के मुताबिक 03 अक्टूबर 2026 को शुक्र वक्री होंगे और 14 नवंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान शुक्र की वक्री अवधि करीब 42 दिनों की होगी। तुला राशि में शुक्र वक्री गति करें और 14 नवंबर 2026 को कन्या राशि में मार्गी होंगे। बता दें कि शुक्र की वक्री अवस्था का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर माह में बदलेगी 2 ग्रहों की चाल, वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे शुक्र और बुध

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की वक्री चाल फायदेमंद रहने वाली है। मेष राशि के 7वें भाव में शुक्र वक्री हो रहे हैं। जिसको प्रेम संबंध, विवाह और बिजनेस पार्टनर से संबंधित माना जाता है। इस दौरान रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस अवधि में लाभ मिलेगा। कारोबार में गति बढ़ेगी और अपनी पहचान बनाने के नए मौके भी मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए भी आर्थिक और करियर के लिहाज से शुक्र की वक्री चाल को काफी अच्छा माना जाता है। इस दौरान मंगल दूसरे भाव में रहेंगे और शुक्र-राहु के बीच त्रिकोण संबंध बनेगा। इससे साहस, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग और शेयर मार्केट जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बढ़िया मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। लेकिन निवेश और सट्टेबाजी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र की वक्री चाल कई क्षेत्रों में बदलाव करने वाली बताई जा रही है। कर्क राशि के चौथे भाव में शुक्र वक्री होंगे। ऐसे में इस भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। लग्न भाव में गुरु के होने से इस अवधि में मानसिक सुख, पारिवारिक सुख और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को अधिकारियों की सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए भी यह समय शानदार है। घर, फ्लैट, वाहन या जमीन में निवेश कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *