Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची


राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 8,300 रुपये लुढ़ककर करीब 11 महीने के निचले स्तर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेज गिरावट के कारण कीमती धातुओं में बिकवाली से चांदी के दाम टूटे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर रहा।

बृहस्पतिवार को इसका भाव 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त दर्ज करने के बाद चांदी में गिरावट आई। चांदी का भाव 8,300 रुपये गिरकर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव इससे पहले 10 दिसंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था। उस समय इसकी कीमत 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल कारकों के कारण बाजार धारणा प्रभावित होने से शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।’’
पीएल कैपिटल के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोदिया के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मुद्रास्फीति की चिंताओं और अमेरिका में मौद्रिक नीति के और सख्त होने की आशंकाओं के कारण सर्राफा बाजार पर दबाव पड़ा, जिससे चांदी की कीमत भी गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई।

चांदी इससे पहले 10 दिसंबर, 2025 को 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया। यह 122.06 डॉलर यानी 3.04 प्रतिशत गिरकर 3,899.33 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी की कीमत भी 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई। यह 3.1 डॉलर यानी छह प्रतिशत गिरकर 49.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो इसका 11 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले चांदी 21 नवंबर, 2025 को 50 डॉलर प्रति औंस पर थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *