South Indian Bank को दूसरी तिमाही में 426 करोड़ रुपये का मुनाफा


साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 21 प्रतिशत बढ़कर 426 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल स्थित निजी क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 351 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 3,264 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,923 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय भी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,796 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में 2,407 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात सितंबर, 2026 के अंत तक घटकर 1.24 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.93 प्रतिशत था।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसे कर्ज का अनुपात भी सितंबर, 2026 के अंत तक घटकर 0.09 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर, 2025 के अंत में 0.56 प्रतिशत था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *