नेपाली छात्र ओडिशा के बच्चे हैं, वे राज्य में पूरे सम्मान के साथ पढ़ेंगे : मुख्यमंत्री माझी

नेपाली छात्र ओडिशा के बच्चे हैं, वे राज्य में पूरे सम्मान के साथ पढ़ेंगे : मुख्यमंत्री माझी


मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा में पढ़ रहे नेपाली छात्र राज्य के बच्चे ही हैं और वे पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ अपनी शिक्षा जारी रखेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि माझी ने नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने देउबा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) में नेपाली विद्यार्थियों पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार (केआईआईटी में) घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है और छात्रों के विश्वास को बहाल करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। नेपाल की विदेश मंत्री ने माझी को धन्यवाद दिया और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।’’

माझी ने नेपाल दूतावास के अधिकारियों संजीव दास शर्मा और नवीन राज अधिकारी से लोक सेवा भवन स्थित अपने कक्ष में मुलाकात की और उन्हें बताया कि नेपाली छात्रों पर हमले की घटना के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

माझी ने दूतावास के अधिकारियों से कहा, ‘‘घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केआईआईटी परिसर में शैक्षणिक माहौल को बहाल करने के लिए सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *