vivo x200 ultra launched in april with action button know more details

vivo x200 ultra launched in april with action button know more details


vivo x200 ultra launched in april with action button know more details

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Feb 21 2025 7:37PM

वीवो अपने अपकमिंग फोन Vivo X200 Ultra को इस साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। इसी बीच जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन समेत एक खास फीचर का खुलासा किया है। फोन में कंपनी खास बटन का इस्तेमाल करेगी।

चाइनीज कंपनी वीवो अपने अपकमिंग फोन Vivo X200 Ultra को इस साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। इसी बीच जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन समेत एक खास फीचर का खुलासा किया है। फोन में कंपनी खास बटन का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा Vivo X200 Ultra में धांसू कैमरा फीचर्स होने की अफवाहें भी काफी समय से हैं। एक बार फिर से इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीग हुए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 

Vivo X200 Ultra फोन के लॉन्च से पहले इसका एक खास फीचर लीक हो गया है। फोन में कंपनी एक खास एक्शन बटन देगी जैसा की एपल के आईफोन 15 में सबसे पहले देखने को मिला था। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से कहा गया है कि फोन के राइट साइड में नीचे की तरफ ये एक्शन बटन मौजूद होगा जिसे प्राथमिक तौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फंक्शंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। जिसमें फोन के रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। प्राइमरी कैमरा में 35एमएम फोकस लेंत देखने को मिल सकती है। वहीं फोन को लेकर सामने आईं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K 120fps का सपोर्ट होगा। कहा जा रहा है कि एपल के प्रो सीरीज स्मार्टफोन्स को ये वीडियोग्राफी में टक्कर दे सकेगा। 

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *