बदलते मौसम में बिना Gym जाए घर पर करें ये 5 Exercise, वजन रहेगा पूरी तरह कंट्रोल


सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। हवा में जैसे ही ठंडी होती जा रही है वैसे ही आलस भी बढ़ने लगा है। अब सुबह जल्दी उठना, बाहर टहलना या जिम जाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में वजन वढ़ना, मसल्स में जकड़न, सुस्ती और एनर्जी भी कम होने लगती है।

यदि इस मौसम में अपने शरीर को फिट बनाएं रखना है, तो आप एक्सरसाइज को जरा भी इग्नोर न करें। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको भारी वर्कआउट करने की कोई जरुरत नहीं है। वहीं, महंगे इक्विपमेंट लेने की जरुरत नहीं है, बस कुछ आसान नियमियत एक्सरसाइज को ट्राई करके ही घर पर ही शरीर को शेप में रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं शुरुआती ठंड में खुद को एक्टिव कैसे महसूस करें।

घर पर ही करें ये असरदार एक्सरसाइज          

स्क्वैट्स

घर पर ही स्क्वैट्स लोअर बॉडी टोनिंग के लिए काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है। इसके की मदद से आप जांघ, हिप्स और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है। बता दें कि, सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन काफी धीमा हो जाता है। इसलिए शरीर में गर्माहट बनी रहे, तो आप आप स्कवैट्स जरुर करें। प्रतिदिन 2-3 सेट में 15-20 स्क्वैट्स जरुर करें, इससे फैट बर्न होता है।

पुश-अप्स

बॉडी को टोन करने के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज पुश-अप्स है। यह एक्सरसाइज करने से पुश-अप्स मसल्स मजबूत होती है। अक्सर बदलते मौसम में मसल्स सुस्त हो जाती है, ऐसे में पुश-अप्स करने से शरीर को एनर्जी जरुर मिलेगी। इसलिए प्रतिदिन  8-10 पुश-अप्स से जरुर करें, बाद में आप चाहे तो इनकी संख्या बढ़ा सकते हैं।

प्लैंक

यदि आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो आप कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए प्लैंक जरुर करें। यह पेट, कमर, और पीठ की मसल्स को मजबूत बनाता है। अक्सर सर्दियों में पेट के आसपास फैट जम जाता है, तो इसे कंट्रोल करने के लिए प्लैंक मददगार हो सकता है। इसको आप 30 सेकंड से शुरु करें और धीरे-धीरे इसे एक मिनट या उससे ज्यादा तक बढ़ाएं।

सूर्य नमस्कार

सबसे आसान होता सूर्य नमस्कार योग अभ्यास। यह आपके पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग और टोनिंग करता है। यह मसल्स को लचीला बनाता है, ताकि पाचन सुधारता रहे और वजन कंट्रोल में रहे। ठंड के मौसम में रोजाना इसे 8-12 राउंड सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। इससे आपका शरीर गर्म रह सकता है। इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग रहेगी।

जंपिंग जैक्स

यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, इसे करने से आपका शरीर पूरी तरह से एक्टिव रहता है। यह कैलोरी को तेजी से बर्न करता है और शरीर में गर्माहट आती है, जो सर्दियों में बेहद जरुरी है। वैसे यह हार्ट को भी हेल्दी रखता है। 2-3 मिनट के लिए आप जंपिंग जैक्स कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *