Tea के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 Snacks, पाचन तंत्र पर पड़ेगा बुरा असर


हर भारतीय घर में सुबह-सुबह चाय जरुर पी जाती है। चाय रोजाना का जरुरी हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोगों का दिन की शुरुआत चाय से होती है। सुबह उठते ही लोग बेड पर सबसे पहले चाय मांगते हैं। एक कप गरमा-गरम चाय पूरे मूड को फ्रेश कर सकती है।

यदि चाय पीते समय कुछ लोग ऐसे स्नैक्स या चीजें जरुर खाते हैं, जो कि सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

गौरतलब है कि गलत फूड कॉम्बिनेशन सीधा आपके पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है। यदि आप भी चाय के साथ कुछ भी खा लेते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

बहुत तीखी या मसालेदार चीजें

अक्सर लोग चाय के साथ बहुत ही ज्यादा तीखा या मसालेदार खाना खाते हैं, जैसे कि मिर्च पकोड़े या तीखी चटनी, तो यह एकदम खतरनाक कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ चाय का स्वाद और खुशबू खराब हो सकती है। बल्कि इस कॉम्बिनेशन से सीने में जलन और बदहजमी जैसी समस्या उत्पन्न करता है।

चाय के साथ ना खाएं खट्टी चीजें

 जब भी आप चाय पिएं, तो भूलकर भी खट्टी चीजों का सेवन न करें। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लोग दूध वाली चाय पीने के तुरंत बाद नींबू से बनी चीजें या खट्टा खाना खा लेते हैं। ऐसा करने से गैस, एसिडिटी, पेट में मरोड़ और यहां तक कि स्किन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

चॉकलेट और जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें

चाय के साथ कभी भी चॉकलेट या बहुत मीठी चीजें जैसे कि मिठाइयां का सेवन न करें। बाद आपके पेट में तकलीफ हो सकती है, जिससे आपके पूरे शरीर का संतुलन बिगाड़ सकता है। यदि आप चॉकलेट खाना पसंद हैं, तो आप दूध वाली चाय के स्थान पर ब्लैक टी के साथ इसका सेवन जरुर करें।

गरम चाय के तुरंत बाद ठंडी चीजें

अगर आप गरमा-गरम चाय पीने के बाद एकदम से ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खा लेते हैं, लेकिन गरम चाय के ठीक बाद ठंडी चीजें खाने से दांतों में झनझनाहट के साथ ही पाचन तंत्र में गड़बड़ी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

हल्दी या हल्दी वाली चीजें

चाय पत्ती में पाए जाने वाले केमिकल कंपाउंड्स जब हल्दी के संपर्क में आते हैं, तो यह पाचन तंत्र पर बुरा असर डालते हैं। चाय पीने के तुरंत बाद हल्दी वाली चीजें खाने से पेट में तेज दर्द, गैस और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। यहां तक कि इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *