Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक


दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। फेस्टिवल से पहले हर किसी के ऑफिस में पार्टी जरुर होती है। ऑफिस में पार्टी का माहौल रहता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं की टेंशन रहती है कि इस बार क्या पहना जाए, जो स्टाइलिश भी लगे और ऑफिस के लिए परफेक्ट भी हो।

यदि आप हर साल की तरह एक तरह का कुर्ता-सलवार पहनकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। इस लेख में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे लेटेस्ट आउटफिट आइडियाज, जिसे पहनकर आप ऑफिस पार्टी में जलवा बिखेर सकती हैं।

दिवाली आउटफिट आइडियाज

इस दिवाली पार्टी में कुछ यूनीक ट्राई करना चाहते हैं, तो किसी से अलग दिखना चाहते हैं, तो साड़ी के अलावा इन कपड़ों को भी पहन सकते हैं-

हाफ स्लीव्स वाला स्टाइलिश शरारा सूट

यदि आप सूट पहनना चाहती हैं, तो आप इस बार सिंपल सूट की जगह शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। हाफ स्लीव्स वाला शरारा सूट को पहन सकते हैं। आप डीप मरून, एमराल्ड ग्रीन या रॉयल ब्लू जैसे रिच कलर को चूज कर सकते हैं। वहीं, आप शरारा पहनकर पूरे दिन कंफर्टेबल रह सकते हैं।

कैसे करें स्टाइल- आउटफिट के साथ आप इयररिंग्स और जूती पहनें, बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।

कुर्ती विद फ्लेयर्ड प्लाजो

अगर आपको हैवी वर्क पसंद नहीं है, तो आपके यह लुक बेस्ट रहेगा। सिंपल कुर्ती जैसे चिकनकारी या सूती कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट का कॉम्बिनेशन बहुत क्लासी लगता है। वैसे यह लुक ऑफिस के लिए एकदम बढ़िया और सोबर हो सकता है।

ऐसे करें स्टाइल- कुर्ती का कलर पेस्टल जैसे पाउडर पिंक या मिंट ग्रीन रखें। इसके साथ ही पोटली बैग कैरी कर सकते हैं।

ब्यूटीफुल इंडो-वेस्टर्न सेट

यदि आपको कुछ अलग और मॉर्डन पहनना है, तो आप इंडो-वेस्टर्न सेट आपके लिए है, धोती-पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या केप स्टाइल टॉप के साथ पैंट्स। इस तरह का लुक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगी और आप इसमें काफी कॉन्फिडेंट महसूस होगा।

कैसे करें स्टाइल- इस लुक के साथ ही हील्स पहन सकते हैं, जिससे धोती पैंट का फ्लेयर अच्छे से नजर आएं।

ट्रेंडी कॉर्सेट लहंगा

आप चाहे तो कॉर्सेट टॉप के साथ ही लहंगा पहन सकते हैं। आजकल इस तरह की आउटफिट पसंद की जा रही है। कॉर्सेट ब्लाउज आपके फिगर को सुंदर शेप देता है और लहंगे को मॉर्डन टच प्रदान करेगा। आप वेलवेट या सिल्क फैब्रिक में कॉर्सेट लहंगा खरीद सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल-  कॉर्सेट लहंगे के साथ हैवी नेकलेस अवॉयड कर सकते हैं, सिर्फ स्टड इयररिंग्स पहनें। मेकअप के लिए लिप्स को बोल्ड रखें।

साड़ी

दिवाली पर आप चाहे तो साड़ी को पहन सकते हैं। यदि आपको साड़ी में एकदम ग्रेसफुल लुक चाहिए, तो ऑर्गेंजा या टिश्यू सिल्क की साड़ी चुनें। आजकल रेडीमेड ब्लाउज वाली साड़ी भी मार्केट मिलती है, उसे भी पहन सकते हैं।

कैसे करें स्टाइल- साड़ी को सीधे पल्ले की जगह नॉर्मल स्टाइल में ड्रेप करें और बेल्ट से सिक्योर कर लें, जिससे काम करते समय कोई दिक्कत न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *