Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी


गणेश उत्सव का आज छठां द‍िन है। इस दिन आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं और उन्हें स्पेशल भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस बार आप गणपति जी को पनीर का मोदक खिलाएं। चावल के आटे वाले मोदक तो आपने काफी खाएंगे होंगे। अब पनीर से बने मोदक भी घर पर आसानी से तैयार किए जाए जा रहे हैं।

इन्हें बनाना काफी आसान है। आपको पनीर के मिश्रण को सही तरह से पकाकर मोदक के सांचे में भरना है। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर पनीर के मोदक बना सकते हैं।

पनीर मोदक बनाने के लिए सामग्री

-पनीर- 250 ग्राम
-मिल्क पाउडर- 1/2 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
दूध- 2 से 3 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
-घी- सांचे को ग्रीस करने के लिए
-केसर- थोड़ी सी
-पिस्ता या बादाम- गार्निश करने के लिए

घर पर बप्पा के लिए पनीर मोदक बनाने की आसान विधि

– सबसे पहले आप पनीर को अच्छी तरह क्रम्बल या कद्दूकस कर लें। ध्यान रखें कि पनीर के बड़े टुकड़े न रहें। इससे मोदक का मिश्रण आसानी से एकसाथ मिक्स हो जाए।

– इसके बाद भारी तले वाली कड़ाही या पैन लें और उसमें पनीर डालें। इसके साथ ही मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी और थोड़ा दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। गैस धीमी से मीडियम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहे।

– अब इस मिश्रण को पकाते समय ध्यान रखें कि वह पैन के नीचे चिपके नहीं। जैसे-जैसे पनीर का पानी कम होगा, फिर मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा। इसे तक तक पकाना है जब तक यह इतना गाढ़ा न ह जाए कि पैन के किनारे छोड़ने लगे।

– पनीर मोदक की रेसिपी में इसी तरह पनीर और मिल्क पाउडर के मिश्रण को पकाकर का बेस तैयार कर लें। इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

– यदि आप चाहें, तो स्वाद और खुशबू के लिए थोड़ी केसर भी डाल सकते हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से ऑप्शनल है। मिश्रण गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें। इसे एक प्लेट में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

– इस बात का ध्यान रखें मिश्रण ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इसे हाथ से मोदक के सांचे में भरना होगा। अब मोदक का सांचा लें और उसमें घी लगा लें। इससे तैयार मोदक सांचे से आसानी से बाहर निकल आएगा।

– इसके बाद मिश्रण का एक हिस्सा लेकर सांचे में अच्छी तरह भरें और हल्के हाथ से दबा दें। सांचा बंद करके जो मिश्रण बाहर आए, उन्हें किनारे से हटा लीजिए।

– अब सांचा खोलें और मोदक को धीरे-धीरे से प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से बाकी मिश्रण से भी मोदक तैयार कर लें। आखिर में ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता या बादाम लगाकर इन्हें गार्निश कर सकते हैं।

कैसे करें सर्व?

एक साफ प्लेट में पनीर मोदक को रखें। पूजा की तैयारी करने के बाद बप्पा को अपनी परंपरा के अनुसार, इसका भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में इसे खा सकती हैं। यदि आपका मोदक को थोड़ा और सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो आप ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम या केसर की कुछ धागे भी लगा सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *