ind vs pak virat kohli score century vs pakistan in icc champions trophy 2025 records

ind vs pak virat kohli score century vs pakistan in icc champions trophy 2025 records


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आतिशी पारी खेलकर शतक लगाया है। चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में विराट कोहली ने 111 गेंदों में शतक बनाया है। कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली का वनडे में ये 51वां शतक है। दिग्गज बल्लेबाज ने करीब 15 महीने बाद वनडे फॉर्मट में शतक ठोका है। इससे पहले कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए  थे। 

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए तो उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद विराट और श्रेयस अय्र के बीच चौथे विकेट के लिए 128 गेंद में 114 रनों की पार्टनरशिप हुई। श्रेयस अय्यर 67 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने विजयी चौका लगाया और इसके साथ उन्होंने अपना लंबे समय के बाद शतक पूरी किया। भारत को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, कोहली ने चौका लगाकर 100 रन पूरे किए। 

विराट कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड्स 

विराट कोहहली वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 287 पारियों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 350 पारियों में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 378 पारियां अपने 14 हजार रन पूरे किए थे। 

साथ ही विराट कोहली क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह ओवरलऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 299 वनडे में 158 कैच लपके हैं। 

वहीं कोहली ने रविवार को वनडे फॉर्मेट में 51वां वनडे शतक जमाया है। वनडे में विराट कोहली ने करीब 15 महीने बाद शतक जमाया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने शतकीय पारी खेली  थी। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *