Instagram पर अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक के Video, नए फीचर की टेस्टिंग शुरू


मेटा अपने यूजर्स के लिए तमाम फीचर्स लेकर आते रहता है। मेटा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम कई नए फीचर लाने पर काम कर रहा है। फिलहाल ऐसे फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जिसके जरिए यूजर्स सिर्फ शॉर्ट वीडियो नहीं बल्कि लंबे वीडियो भी अपलोड कर देता है।

यूट्यूब के बाद इंस्टाग्राम का नया अपडेट भी क्रिएटर्स के लिए ज्यादा कमाई के जरिए खोल रहा है। इंस्टाग्राम एक नए तरह के वीडियो अपलोड फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

इस फीचर की सहायता से क्रिएटर्स 90 मिनट तक यानी एक घंटा 30 मिनट के शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकता है। काफी सालों से सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म्स शॉर्ट फॉर्म वीडियो पर फोकस कर रहे थे, हालांकि इंस्टाग्राम अपनी स्ट्रेटजी बदल रहा है।

फीचर्स और क्लिप्स एज रील्स की टेस्टिंग शुरु

-इंस्टाग्राम इस समय ब्राजील में फीचर्स और क्लिप एज रील्स की टेस्टिंग कर रहा है और अब इसे अमेरिका में भी एक छोटे टेस्ट के तौर पर शुरु किया जाएगा।

– यह एप लाइव वीडियो देखने और ढूंढने के नए-नए तरीके लेकर आने वाला है, जिससे आपको अपनी पसंद के वीडियो आसानी से देखने को मिल जाएंगे।

– इसके अतिरिक्त, क्रिएटर्स की प्रोफाइल में नया सेक्शन जोड़ा जा रहा है। जिसमें वे एक-दूसरे से संबंधित रील्स की पूरी सीरीज बनाकर रख पाएंगे।

क्रिएटर्स के लिए पैसा कमाने का मौका

क्रिएटर इकॉनमी पर हुए इंटरव्यू शो कोलिन एंड समीर में इंस्टाग्राम के मुख्य एडम मोसेरी ने बताया कि आप सीधे प्लेटफॉर्म से अपने फैंस से या फिर किसी ब्रांड से पैसे कमा सकते हैं। अभी इंस्टाग्राम पर खासतौर पर आपको ब्रांड्स से ही पैसे मिलते हैं। वहीं, कुछ लोगों को फैंस से भी पैसे मिलते हैं। हमारे पास परफॉर्मेंस आधारित एक छोटा प्रोग्राम भी है, लेकिन इसमें हमारी कमाई से कहीं अधिक खर्च होता है। इसलिए इसको बड़े स्तर पर ले जाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इसमें केवल हमारा पैसा ही बर्बाद होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *