karwa chauth ai prompts help couples create perfect realistic photos


 करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, वे अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वाथ्य के लिए व्रत रखती हैं। यह त्योहार पत्नि-पति के अटूट प्रेम का है। अगर आप इस करवा चौथ बिना फोटो खिंचवाए अपने और अपने पार्टनर की एकदम परफेक्ट, खूबसूरत और रियलिस्टिक तस्वीरें बनाना चाहती हैं, तो आप AI का इस्तेमाल एक बहुत ही मजेदार और नए तरीके से कर सकती हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगेगा ही नहीं ये एआई से बनीं हुई तस्वीरें हैं। ऊपर से यह फोटो बेहद खूबसूरत लगेंगी।

करवा चौथ की तस्‍वीरों के ल‍िए बेस्‍ट AI Prompts

इस लेख में हम आपके लिए यूनिक और अलग स्टाइल के AI प्रॉम्प्टस लेकर आए हैं। इनको आप कॉपी-पेस्ट करते शानदार तस्वीर बना सकते हैं।

करवा चौथ पर विंटेज रॉयल लुक के ल‍िए

AI Prompt: मेरी और मेरे पति की 1970 के दशक की पुरानी विंटेज स्टाइल में एक बहुत ही खूबसूरत फोटो बनाओ। हम दोनों ने पारंपरिक कपड़े पहने हैं और एक पुराने राजस्थानी महल के खिड़की-झरोखे के पास बैठे हैं। मैंने लाल सिल्क साड़ी पहनी है और मेरे पति ने क्रीम शेरवानी। ढलती शाम की हल्की धूप आ रही है और पास की मेज पर पीतल की सजावटी करवा थाली रखी है। फोटो में सॉफ्ट वार्म टोन्स और एक शाही क्लासिक फील होनी चाहिए।

बारिश की शाम और दीयों की चमक

AI Prompt: मेरी और मेरे पति की छत पर ली गई एक बहुत ही रोमांटिक फोटो बनाओ। आसमान में हल्की-हल्की बारिश की बूंदे गिर रही हों और छत पर ढेर सारे जलते हुए दीये रखे हैं। मैंने हरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी है और मेरे पति ने क्रीम कुर्ता पायजामा पहना हो। हम दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हो और प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। पानी की बूंदों और दीयों की चमक चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।

मेहंदी का बारीक आर्ट द‍िखाने के ल‍िए

AI Prompt: करवा चौथ की शाम का मेरा और मेरे पति का एक क्लोज-अप फोटो बनाओ। मेरे हाथों में बहुत ही सुंदर और बारीक मेहंदी लगी हुई है और मैंने अपने हाथ में एक जलता हुआ दीया पकड़ा है। मेरे पति ने बहुत प्यार से मेरी कलाई थाम रखी है। मेरे हाथों में लाल और सुनहरी कांच की चूड़ियां दिख रही हैं। बैकग्राउंड में मोमबत्तियों की हल्की धुंधली रोशनी होनी चाहिए।

तारों भरा आसमान और शैडो आर्ट इमेज के ल‍िए

AI Prompt: तारों से भरा हुआ नीले आसमान के नीचे मेरी और मेरे पति की एक खूबसूरत सिलुएट फोटो बनाओ। हम दोनों पति-पत्नि एक खुली छत या पहाड़ी किनारे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हैं। आसमान में आधा चांद चमक रहा है। माहौल एकदम शांत और जादुई लग रहा है, जिसमें सिर्फ हमारी परछाई और हमारे पारंपरिक कपड़ों की आउटलाइन साफ नजर आ रहे हैं।

कैनवास ऑयल पेंटिंग जैसी फोटो

AI Prompt- करवा चौथ मनाते हुए हम दोनों पति-पत्नि की एक रियलिस्टिक कैनवास ऑयल पेंटिंग बनाओं। मैंने रानी पिंक रंग का भारी लहंगा पहना है और मेरे पति ने मैरून रंग का कुर्ता। हम दोनों एक-दूसरे के आंखों में देख रहे हैं। इस तस्वीर में किसी लोकप्रिय आर्टिस्ट की हाथ से बनाई गई पेंटिंग जैसे ब्रश स्ट्रोक्स और गाढ़े रंगों का टेक्सचर दिखना चाहिए।

मॉडर्न कैंडललाइट डिनर की तरह इमेज

AI Prompt: एक मॉडर्न और लग्जरी रूफटॉप रेस्टोरेंट में करवा चौथ मनाते हुए मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। मैंने मैरून अनारकली सूट पहना है और मेरे पति ने फॉर्मल ब्लेजर। हमारी टेबल पर करवा चौथ की पूजा थाली के साथ-साथ मोमबत्तियां और गुलाब की पंखुड़ियां सजी हैं। बैकग्राउंड में पूरे शहर की जगमगाती हुई लाइट्स दिखनी चाहिए।

बॉलीवुड रेट्रो ड्रामा स्‍टाइल में फोटो

AI Prompt: 90s  के दशक की किसी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म के पोस्टर जैसी मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। हम दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए हैं। हवा में उड़ता हुआ मेरा लाल दुपट्टा, हमारे आसपास आसमान में तैरते हुए जलते हुए आकाश दीप (लैंटर्न) और पीछे धुंधली रोशनी है। फोटों में बहुत ही इमोशनल और फिल्मी फील आनी चाहिए।

फेयरी टेल गार्डन जैसी तस्‍वीर

AI Prompt: एक जादुई बगीचे की फोटो बनाओ जहां पेड़ों पर ढेर सारी फेयरी लाइट्स और कांच की लालटेनें लटकी हैं। मैं और मेरे पति हाथ में हाथ डाले उस बगीचे में टहल रहे हैं। मैंने रॉयल ब्लू रंग की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। रात के अंधेरे में चारों तरफ एक हल्की जादुई रोशनी छाई है जो फोटो को एकदम परीकथा (Fairytale) जैसा लुक दे रही है।

व्रत खोलने का कैंडिड मोमेंट वाली फोटो

AI Prompt: करवा चौथ का व्रत खोलने के ठीक बाद का मेरा और मेरे पति का एक एकदम नेचुरल और कैंडिड फोटो बनाओं। मेरा पति अपने हाथों से मुझे प्यार से पानी पिला रहे हैं और हम दोनों एक दूसरे के चेहरे पर एक सच्ची, प्यारी मुस्कान है। इसमे कोई पोज एड ऑन नहीं करें। सब कुछ एकदम रियल लगे। बैकग्राउंड में गेंदे के फूलों और दीयों की हल्की सजावट हो।

हवेली का झूला (देसी विलेज वाइब)

AI Prompt: एक पुरानी पारंपरिक हवेली के आंगन में फूलों से सजे लकड़ी के बड़े से झूले पर मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। मैं झूले पर बैठी हूं और मेरे पति पीछे खड़े होकर मुझे प्यार से देख रहे हैं। हम दोनों ने ठेठ पारंपरिक एथनिक कपड़े पहने हैं। आसपास मिट्टी के दीये, पीतल के बर्तन और करवा चौथ का पूरा देसी माहौल होना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *