Skin Care Tips: सर्दियों में ऐसे करें स्किन केयर रूटीन तो खिला-खिला रहेगा चेहरा, ऐसे रखें ख्याल

Skin Care Tips: सर्दियों में ऐसे करें स्किन केयर रूटीन तो खिला-खिला रहेगा चेहरा, ऐसे रखें ख्याल



सर्दियों के बाद बसंत का मौसम शुरू होता है और इसमें तेज सर्द हवाएं चलती हैं। यदि इस मौसम में स्किन का सही से ध्यान न रखा जाए, तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में हाथ और चेहरा सबसे ज्यादा रूखेपन का शिकार होते हैं। इसलिए हाथ-पैरों और चेहरों को रूखेपन से बचाने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्किन केयर टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप खिली-खिली स्किन पा सकते हैं।

स्किन को करें मॉइश्चराइज
ठंड के मौसम में चलने वाली तेज हवाएं स्किन से नमी छीन लेती हैं। ऐसे में आप दिन 2-3 बार गहरी मॉइश्चराइजिंग क्रीम या लोशन लगाएं। इसलिए ऐसे मॉइश्चराइजर का उपयोग करें, जिसमें ग्लिसरीन, शिया बटर और हाइलूरोनिक एसिड हो। वहीं नहाने के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: डार्क सर्कल्स से चाहिए छुटकारा तो विटामिन ई की मदद से बनाएं ये अंडर आई क्रीम

गुनगुने पानी से नहाएं 
गर्म पानी से नहाने से स्किन अधिक रूखी हो सकती है। इसलिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद स्किन नारियल या जैतून का तेल लगाएं।
सॉफ्ट क्लींजर
ठंड में तेज हवाओं की वजह से स्किन काफी रूखी हो जाती है। रूखी स्किन के लिए हार्ड साबुन या फिर फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप क्रीमी फेस वॉश और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रह सके।
सनस्क्रीन लगाएं
ठंड के मौसम में भी तेज हवाओं और सूरज की किरणों से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसलिए कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि इससे स्किन काफी चमकदार बनती है।
लिप बाम और हैंड क्रीम
इस मौसम का असर हाथों और होंठों पर भी दिखता है। होंठ और हाथ सबसे पहले रूखे होते हैं। इसलिए ऐसे लिपबाम का इस्तेमाल करें, जिसमें कोकोआ बटर हो और हैंड क्रीम का नियमित इस्तेमाल करें। 
नाइट केयर रूटीन
इस मौसम में नाइट स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप सोने से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें और फिर एक गहरी मॉइश्चराइजिंग नाइट क्रीम या फेस ऑयल लगाएं।
घरेलू नुस्खे अपनाएं
अगर आप घरेलू नुस्खा अपनाना चाहती हैं, तो दूध का मास्क 15 मिनट के लिए लगाएं। यह आपकी स्किन को नमी और पोषण देता है. वहीं आप एलोवेरा जेल भी स्किन को ठंडक और नमी देने के लिए रोजाना लगा सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *