Karwa Chauth पर ट्राई करें ये 4 आसान Hairstyle, सुबह से रात तक सेट रहेंगे बाल


करवा चौथ का व्रत सुबह नहाने के बाद शुरु हो जाता है। ऐसे में महिलाएं व्रत की तैयारियों में लगी रहती हैं। पूरे दिन बालों को सही या हेयरस्टाइल ठीक करने का समय नहीं मिल पाता है। जब आपने अपनी आउटफिट के लिए खूबसूरत लुक तैयार किया हो और चाहती हों कि बाल भी पूरे दिन अच्छे नजर आएंगे। कई बार आपके बालों का लुक खराब हो जाता है।

इस बार करवाचौथ पर ऐसा हेयरस्टाइल ट्राई करें, जिसे बनाने में आसान होने के साथ-साथ चेहरे पर अच्छी लगे और लंबे समय तक टिकी रहे। चलिए आज के लेख में 4 ऐसी हेयरस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह से लेकर चांद निकलने तक आपके बाल सेट रहेंगे। जानिए करवा चौथ पर कौन-सा हेयरस्टाइल बनाएं।

साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट के लिए लो बन हेयरस्टाइल

यदि आप करवा चौथ पर साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट पहनने वाली हैं, तो लो बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। जाने कैसे बनाएं हेयरस्टाइल-

– इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले बालों में अच्छी तरह कंघी कर लें और बीच या साइड की मांग निकाल लें।

– फिर बालों को पीछे ले जाकर पोनीटेल बनाएं और उसे घुमाकर जूड़े का आकार दें।

– बॉबी पिन की मदद से जूड़े को अच्छी तरह सेट कर लें। आप चाहें तो गजरा, छोटे फूल या हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।

– असल में यह हेयरस्टाइल पूजा के समय भी आरामदायक रहने वाला है और चेहरे पर बाल आने की परेशानी कम करती हैं।

सूट या साड़ी के लिए बनाएं सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल

यदि आपको खुले बाल रखना काफी पसंद हैं, तो आप करवा चौथ के मौके पर सॉफ्ट कर्ल्स का हेयरस्टाइल बना सकती हैं। वैसे यह हेयर स्टाइल हल्की ज्वेलरी और खूबसूरत सूट या साड़ी पर अच्छी लगती है। जानें कैसे बनाएं सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल-

– सबसे पहले बालों के छोटे-छोटे हिस्सों में पार्ट करके कर्ल कर लें।

– अब उंगलियों की मदद से कर्ल्स को हल्का खोल दें, जिससे बालों में नेचुरल घुमाव दिखाई दे।

– सामने के बालों को पिन से पीछे की ओर सेट किया जा सकता है।

– ध्यान रहे कि कर्ल्स करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें और बालों को पूरी ठंडा होने दें।

– लास्ट में हल्का होल्ड वाला हेयर स्प्रे लगाएं। इससे बालों का आकार लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

– नमी और बालों की बनावट के कारण कर्ल्स की पकड़ अलग-अलग हो सकती हैं।

ब्रेडेड बन से पूरे दिन हेयरस्टाइल रहेगी सेट

यदि आप चाहते हैं कि बाल पूजा, घर के काम और शाम की तैयारियों के समय बार-बार न खुलें, तो ब्रेडेड बन बना सकती हैं। आइए आपको हेयरस्टाइल बनाने का तरीका बताते हैं-

– बालों को पीछे की तरफ ले जाएं और चोटी बनाएं। अब इस चोटी को गोल घुमाकर जूड़े का आकार दें और हेयरपिन से अच्छी तरह सुरक्षित कर लें।

– अगर आप चाहें तो सामने से दो पतली लटें निकालकर हल्का घुमाव दे सकते हैं। इस तरह हेयरस्टाइल ज्यादा भारी लगे बिना आकर्षक दिखाई दे सकती हैं।

– इसे आप छोटे मोतियों वाली पिन या फूलों से भी सजा सकती हैं। ब्रेडेड बन का फायदा यह है कि बाल एक जगह बंधे रहते हैं और आपको बार-बार उन्हें संभालने की जरुरत कम पड़ सकती हैं।

हाफ-अप हेयरस्टाइल से सूट या साड़ी पर मिलेगा मॉडर्न लुक

यदि आपको खुले बाल पसंद हैं, लेकिन आप यह नहीं चाहतीं कि बाल बार-बार चेहरे पर आ सकते हैं, तो हाफ-अप हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

– इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए ऊपर और दोनों तरफ के कुछ बालों को पीछे ले जाकर पिन या छोटे क्लचर से बांधें और बाकी बाल को ओपन कर लें।

– फिर स्ट्रेट बालों या सॉफ्ट कर्ल्स, दोनों के साथ बनाया जा सकता है। मांग निकालकर सामने के बालों को हल्का पफ देने से भी अच्छा लुक मिलता है।

– ध्यान दे किं, क्लचर या पिन मजबूत हो, जिससे बाल आसानी से खुलें नहीं। वैसे यह हेयरस्टाइल उन महिलाओं के लिए खास है, जो ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा मॉर्डन अंदाज पसंद करती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *